नरैनी: ब्लाक नरैनी में वनांगना और सहयोग संस्थान लखनऊ के संयुक्त तत्वाधान में 5 दिवसीय संविधान जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई
Naraini, Banda | Apr 9, 2026 बांदा के नरैनी ब्लॉक में वनांगना और सहयोग संस्थान लखनऊ के संयुक्त तत्वाधान में संचालित तरंग मेरे सपने मेरी उड़ान कार्यक्रम के तहत पांच दिवसीय संविधान जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है। संविधान जागरूकता अभियान की शुरुआत मे युवाओं की समझ बढ़ाई गई है। और संविधान के मूल्य पर युवाओं में जागरूकता बढ़ाने की पहल की गई है।