सतवास: सतवास में मुख्यमंत्री मोहन यादव की टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, सड़क पर उतरे कांग्रेसी, जमकर की नारेबाजी
Satwas, Dewas | Jun 1, 2026 मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को लेकर की गई टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है। इसी कड़ी में देवास जिले के सतवास नगर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस के विभिन्न मोर्चा संगठनों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।