आरोग्यधाम में बढ़ते जलस्तर का कलेक्टर-एसपी ने लिया जायजा, स्थानीय लोगों को शिफ्ट करने के निर्देश (एमपी परिक्षेत्र)
चित्रकूट। आरोग्यधाम क्षेत्र में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस., पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह, जिला पंचायत सीईओ शैलेंद्र सिंह और SDRF कमांडेंट ने मौके पर पहुंचकर जलस्तर का जायजा लिया। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए। साथ ही राहत एवं बचाव दलों को सतर्क रहने और लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद है।