जिला पदाधिकारी ने बछवाड़ा प्रखंड के बिशनपुर पंचायत में बाढ़ की स्थिति का किया स्थल निरीक्षण।
जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पांडेय ने आज बछवाड़ा प्रखंड अंतर्गत बिशनपुर पंचायत में बाढ़ की स्थिति का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों का जायजा लिया तथा प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की।
जिला पदाधिकारी ने स्थानीय लोगों से प्राप्त प्रतिक्रियाओं के आधार पर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई एवं प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
IPRD Bihar
#begusarai