रायपुर में चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार!
रायपुर के अश्वनी नगर क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहे 19 वर्षीय युवक को पुरानी बस्ती पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 13.5 इंच लंबा धारदार चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
रायपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमने या दहशत फैलाने वाले व्यक्तियों की सूचना तुरंत 112 या नजदीकी थाने में दें।
📍स्थान: अश्वनी नगर, रायपुर (छत्तीसगढ़)
#Raipur #RaipurPolice #Chhattisgarh #CrimeNews #BreakingNews RaipurNews ArmsAct PoliceAction CGNews News22Bharat HindiNews Crime LatestNews InstagramNews ViralNews