बकानी: रटलाई तिराहे पर दो बाइकों की भिड़ंत, 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल
रटलाई तिराहे पर दो बाइकों की भिड़ंत, 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला गंभीर घायल बकानी क्षेत्र में कोटा-भोपाल मेगा हाईवे-89 पर रटलाई तिराहे के पास सड़क हादसा हो गया। पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने आगे चल रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी 70 वर्षीय फूली बाई तंवर गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, तुमड़िया खेड़ी निवासी फूली बाई तंवर अपने बेटे सुजान तंवर के साथ