तहसील के हरियाणा सीमावर्ती सिंचित ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों रबी की प्रमुख फसल सरसों में ‘रुखंड़ी’ नामक खरपतवार का तेजी से प्रकोप देखने को मिल रहा है। ग्रामीण अंचल में आम भाषा में ‘मरगोजी’ भी कहा जाता है।किसानों का कहना है कि यह खरपतवार फसल के लिए अत्यंत घातक सिद्ध हो रहा है, जिससे उत्पादन पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है व कई खेतों में पैदावार शून्य तक हो गई।