लालगंज: घोड़सहना गांव में अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में लगी भीषण आग, दर्जनों किसानों की कई बीघा फसल जलकर हुई राख
आजमगढ़ जनपद के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के घोड़सहना गांव में सोमवार दोपहर अचानक लगी भीषण आग ने किसानों की मेहनत को कुछ ही घंटों में राख में तब्दील कर दिया । अज्ञात कारणों से लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया । खेतों में खड़ी गेहूं की तैयार फसल को अपनी चपेट में ले लिया । जिससे दर्जनों किसानों की कई बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई ।