समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 07 जुलाई 2026
आज दिनांक 07 जुलाई, 2026 को जिले के विभिन्न पंचायतों में आयोजित "सहयोग शिविर" के अंतर्गत माननीय विधायक राजपुर विधान सभा, श्री संतोष कुमार निराला, जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर श्री शुभम आर्य के द्वारा डुमरांव प्रखंड अंतर्गत मुंगाव पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर का शुभारंभ किया गया।
सभी महानुभावों के द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया गया।
जिला पदाधिकारी ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य केवल आवेदन प्राप्त करना नहीं, बल्कि प्रत्येक आवेदन का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित करना है।
उन्होंने राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आवास योजना, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम कार्ड, भूमि विवाद, चापाकल, नल-जल, विद्युत एवं कृषि फार्मर आईडी सहित सभी प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने का निर्देश दिया। साथ ही प्रत्येक आवेदन की सहयोग पोर्टल पर प्रविष्टि एवं आवेदकों को प्राप्ति रसीद उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।
जिला पदाधिकारी ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन को सहयोग पोर्टल पर अपलोड करते हुए 30 दिनों के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा इसकी सूचना ससमय संबंधित आवेदकों को उपलब्ध कराई जाए।
अंत में सभी महानुभावों ने आमजनों से अपील की कि वे अपने प्रखंड में आयोजित होने वाले सहयोग शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें तथा अपनी समस्याओं एवं शिकायतों का समयबद्ध समाधान प्राप्त करें।
आयोजित सहयोग शिविर में सहायक समाहर्ता बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डुमरांव,भूमि सुधार उपसमाहर्ता,डुमरांव ,विशेष कार्य पदाधिकारी बक्सर, प्रखंड विकास पदाधिकारी डुमरांव, अंचलाधिकारी डुमरांव, स्थानीय जन प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar #BuxarNews #buxarcity #buxar #buxarjila #bihar #topfollowers
19 views | Buxar, Bihar | Jul 7, 2026