भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के पदग्रहण समारोह को लेकर बैठक आयोजित
भिवानी, ( ): यहां जिला कार्यालय में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अशोक बिडलान एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में भाजपा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष अशोक बिढलान एडवोकेट ने बताया कि 1 अक्टूबर को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अजय खुंडिया पंचकूला के भाजपा कार्यालय पंचकमल में अपना पदभार ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर भिवानी जिला से भारी संख्या में मोर्चा के सदस्य एवं पदाधिकारी भाग लेंगे। इस समारोह को सफल बनाने के लिए जिला महामंत्री रमेश पचेरवाल, रेखा राधव, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप प्रजापति, रविन्द्र बापोड़ा, डा.कपूर लडवाल, डा.मदन नागर, विनोद सरपंच मुंढाल कलां, सतपाल कुमार, अजय कुमार, निहाल सिंह, विकास तंवर, सुरेंद्र लांगयान, सतपाल चौहान, जयराज बिढलान, राज भैरा, डा.रामनिवास , मुकेश सोढी सिंगीकाट, मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी संजय लोहट खरकिया समेत अनेक कार्यकत्र्ता मौजूद थे।