बैरगनियां: पानी में डूबने से बच्चे की दर्दनाक मौत, मुसाचक पंचायत के वार्ड-8 में पसरा मातम
सीतामढ़ी। जिले के बैरगनिया प्रखंड अंतर्गत मुसाचक पंचायत के वार्ड नंबर-8 में पानी में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक बच्चा स्थानीय निवासी मुसाफिर मियां का बताया जा रहा है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, गांव में भी मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।