सरीला: चिकासी थाना क्षेत्र के मंगरौठ मोड पर स्कूटी के असंतुलित होकर फिसलने से सवार महिला घायल हुई
हमीरपुर जनपद में चिकासी थाना क्षेत्र के मंगरौठ मोड पर जर्जर सड़क में आज गुरुवार को एक स्कूटी के असंतुलित होकर फिसलने से उसमें सवार एक महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गई। जिसे मौके से गुजर रहे राहगीरों ने आनन फानन में इलाज हेतु राठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।