जगदलपुर: स्वदेशी मेले में शामिल हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, कहा- “देश के गौरव को बढ़ाना है तो स्वदेशी अपनाना होगा”
लालबाग मैदान में आयोजित स्वदेशी मेले में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सम्मिलित हुए । इस अवसर उन्होंने कहा कि भारत के गौरव को पुनः स्थापित करने के लिए स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना समय की मांग है। डॉ रमन सिंह ने कहा कि कभी भारत की जीडीपी विश्व की 23 प्रतिशत हुआ करती थी, क्योंकि लोग स्वदेशी उत्पादों का प्रयोग करते थे।