जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में तकनीकी/नीति आयोग के आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम तथा सीएसआर मद से संचालित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई।
बैठक में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के चयनित प्रखंडों में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र, आधारभूत संरचना, वित्तीय समावेशन तथा कौशल विकास से संबंधित विभिन्न संकेतकों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को कार्यक्रम के निर्धारित मानकों एवं लक्ष्यों के अनुरूप कार्यों को गति देने तथा बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे तथा विभिन्न बिंदुओं पर अपने विभागों की प्रगति एवं कार्ययोजना से अवगत कराया।
@iprdbihar
@niti.aayog
#begusarai