कासगंज: कादरवाड़ी गांव के ग्राम प्रधान ने तहसीलदार कासगंज को ज्ञापन दिया, मंदिर से अवैध कब्जा हटवाने की उठाई मांग
कासगंज तहसील में कादरवाड़ी गांव के प्रधान तेज प्रताप सिंह ने तहसीलदार बलवंत उपाध्याय को ज्ञापन सौंपकर मंदिर की भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की मांग की। प्रधान ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने फर्जी आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज तैयार कर मंदिर की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है।