उचेहरा: बीरपुर गांव में प्राचीन बावली का होगा जीर्णोद्धार, श्रमदान से हुई सफाई, 108 कलशों के साथ यात्रा निकली
सतना। प्रदेश में चल रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत उचेहरा जनपद की वीरपुर ग्राम पंचायत में प्राचीन बाउली के संरक्षण और पुनर्जीवन को लेकर विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान जल स्रोत पूजन के साथ 108 कलश यात्रा भी निकाली गई। कार्यक्रम की शुरुआत गांव की प्राचीन बाउली में ग्रामीणों के साथ गांव के सरपंच व अधिकारियो ने किया श्रमदान।