दरभंगा: एम.आर. महिला महाविद्यालय में राज्यसभा सदस्या सह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष का अभिनंदन समारोह आयोजित
दरभंगा के एम०आर० महिला महाविद्यालय में राज्यसभा सदस्या सह प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी डॉ० धर्मशीला गुप्ता का अभिनंदन समारोह सह संगोष्ठी (महिलाओं की राजनीति में भूमिका) विषय पर प्रधानाचार्य डॉ.श्याम चन्द्र गुप्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम शुक्रवार को दोपहर 2.30 बजे द्वीप प्रज्वलन कर प्रारंभ किया गया। वक्ताओं ने अपने विचार रखे।