दरभंगा: लहेरियासराय स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन, कई मामलों का निष्पादन
दरभंगा के लहेरियासराय में स्थित जिलाधिकारी के कार्यालय में जिलाधिकारी कौशल कुमार के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लोग पहुंचे थे जिन्होंने अपनी समस्याएं जिलाधिकारी को सुनाई। जिलाधिकारी ने कई मामलों का तुरंत निष्पादन किया। तो इन सभी बातों की जानकारी शुक्रवार की शाम 5:30 बजे प्रेस रिलीज जारी कर दी गई।