दरभंगा: दिल्ली मोड़ के पास बस स्टैंड पर फायरिंग मामले में दो अपराधी गिरफ्तार
सदर थाना इलाके दरभंगा के बस स्टैंड के करीब दिल्ली मोड़ स्थित हुए फायरिंग मामले में दो अपराधी को लोडेड पिस्टल और एक देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान रौशन कुमार और विशाल कुमार के रूप में की गयी है। इस बात की जानकारी दरभंगा सदर एसडीपीओ राजीव कुमार के द्वारा शुक्रवार को दोपहर 1:00 बजे प्रेस वार्ता कर दी गई।