सिमडेगा: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सदर अस्पताल सिमडेगा का निरीक्षण किया, मॉड्यूलर ओटी का उद्घाटन किया
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी एकदिवस के दौरे पर सिमडेगा पहुंचे थे ,जहां पर उन्होंने बुधवार के शाम 4:00 बजे सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मरीजों का हाल-चाल जाना ।इस मौके पर उन्होंने सदर अस्पताल में उन्होंने निर्माता मॉड्यूलर ओटी का विधिवत उद्घाटन किया उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल में अब मरीजों को हाईटेक ऑपरेशन की सुविधा मिलेगी।