टेहरोली: बरौल में बदहाल सड़क बनी ग्रामीणों के लिए मुसीबत, गड्ढों में भरा पानी, ग्रामीण करेंगे जल्द ही बड़ा प्रदर्शन
तहसील टहरौली क्षेत्र के ग्राम बरौल को जोड़ने वाली सड़क इन दिनों बदहाली का शिकार है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिनमें बारिश का पानी भर जाने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि दोपहिया वाहनों और पैदल राहगीरों का निकलना भी मुश्किल हो गया है।