आगर: बेमौसम बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता, गेहूं, चना, सरसों और रायड़ा की फसलों को भारी नुकसान
आगर मालवा जिला में हो रही बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में पानी भरने की स्थिति तो नहीं बनी है, लेकिन लगातार बनी नमी से पककर तैयार खड़ी गेहूं, चना, सरसों और रायड़ा की फसलें खराब होने लगी हैं।शुक्रवार दोपहर 1 बजे किसान मदनलाल और दूल्हा जी ने बताया कि उनकी फसलें पूरी तरह पक चुकी हैं और कटाई के लिए तैयार थीं।