कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के बढ़ते उपयोग के साथ अब जिले के किसान भी नवाचारों को अपनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम कोथारी निवासी किसान आनंद सिंह इस वर्ष अपनी धान की खेती में नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी का उपयोग करने जा रहे हैं। पिछले वर्ष क्षेत्र के किसानों को इन उर्वरकों के उपयोग से मिले सकारात्मक परिणामों ने उन्हें भी इस आधुनिक तकनीक को अपनाने के लिए प्रेरित किया है। आनंद सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष गांव और आसपास के क्षेत्रों में कई किसानों ने नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी का प्रयोग किया था। किसानों के अनुभव उत्साहजनक रहे, जहां पारंपरिक उर्वरकों की तुलना में कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त हुआ। साथ ही फसल की गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला।
#chhattisgarh #mcbdistrict