कोरांव: नगर पंचायत कोरांव के अटल सरोवर पर छठ पूजा घाट निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग का आरोप, कार्य रुकवाने की मांग
नगर पंचायत कोरांव के अटल सरोवर पर बन रहे छठ पूजा घाट के निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगा है। छठ पूजा समिति के सदस्यों ने शुक्रवार शाम नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी से शिकायत कर काम रुकवाने की मांग की। समिति का आरोप है कि ठेकेदार स्थानीय नदियों की बालू, लोकल सीमेंट और घटिया सरिया का उपयोग कर रहा है।