नदबई: सीमा मीणा बनीं महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष
भरतपुर में आयोजित राजस्थान आदिवासी मीणा महासभा संस्थान के जिला स्तरीय सम्मेलन में बयाना पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मिलकपुर की पूर्व सरपंच सीमा मीणा को महिला प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष प्रो. रामेश्वर प्रसाद मीणा ने संगठन को मजबूत करने और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से सौंपी।