आंवला: आंवला के ग्राम मलगांव में तालाब पाटकर मकान बनाने के मामले में पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल में की शिकायत
Aonla, Bareilly | May 31, 2024 आंवला तहसील क्षेत्र के गांव मलगांव निवासी डालसिंह ने बताया गांव के तालाब पर अवैध अतिक्रमण कर पाटकर मकान निर्माण कर लिए हैं जिससे मेरी कृषि भूमि करीब 11 बीघा में पानी भर जाता है और फसल बर्बाद हो जाती है। तालाब कब्जा मुक्त कराए जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया था जिस पर राजस्व विभाग की टीम ने तालाब को पाटकर कब्जा किए जाना भी माना है।परन्तु कब्जा नहीं हटा।