आंवला: आंवला क्षेत्र के निसोई रेलवे स्टेशन के समीप रेल इंजन से कटकर एक व्यक्ति की हुई मौत,शव पोस्टमार्टम को भेजा।
Aonla, Bareilly | May 31, 2024 आंवला से बरेली रेलवे लाइन पर निसोई स्टेशन के समीप रेलवेलाइन पर एक व्यक्ति रेल इंजन से कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे रेलवे सुरक्षा बल के एएसआई अनिल कुमार ने सिविल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की तलाशी ली काफी देर तक शिनाख्त करने पर वीरपाल उर्फ नुखरु पुत्र बुलाकीराम 45वर्ष निवासी निसोई के रूप में पहचान हुई।पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा।