आंवला: आंवला में तड़पता रहा मरीज घंटों बाद पहुंची एंबुलेंस शासन की लाख कोशिश के बावजूद एंबुलेंस विभाग नहीं सुधर रहा।
Aonla, Bareilly | May 31, 2024 आंवला की केशव धाम कॉलोनी गेट पर एक मरीज जोकि ना बोल पा रहा था और ना ही चल पा रहा था। उसकी स्थिति बेहद नाजुक थी। एसडीएम आंवला को सूचना मिली तो उन्होंने तत्काल हल्का लेखपाल को मौके पर भेजा, परंतु वहां हल्का लेखपाल सहित अन्य लोग एंबुलेंस को फोन करते रहे परंतु एंबुलेंस नहीं पहुंची। तब परेशान होकर 112 डायल पुलिस को बुलाया पुलिस सीएचसी लेकर पहुंची।