#सतपुली : पौड़ी आबकारी विभाग का अजब-गजब कारनामा, दून रह रहे युवक को शराब तस्कर समझकर उसके पैतृक घर पौड़ी में छापा
#सतपुली #कल्जीखाल : युवक विगत पांच वर्षों से देहरादून में नौकरी करता है, और आबकारी विभाग ने अपना लाव-लश्कर लेकर उसके गांव में उसके घर पर ED जैसी छापेमारी कर दी, घर का सारा सामान बिखेर दिया।
घटना कल दिन की है। विकासखंड कल्जीखाल के ग्राम दिवाई गांव के गौरव पटवाल उर्फ गोलू देहरादून में नौकरी करते हैं और परिवार सहित वहीं रहते हैं। बताया जा रहा है कि युवक के माता-पिता गांव में अकेले रहते हैं, उनके साथ उनकी चचेरी बहन रहती है। जब उन्होंने छापेमारी का विरोध किया तो विभाग वालों ने बताया कि गौरव पटवाल के खिलाफ किसी ने शिकायत की है कि गौरव पटवाल उर्फ गोलू शराब बेचता है, जबकि गौरव पटवाल देहरादून में रहते हैं।
आबकारी विभाग द्वारा बिना जांच-पड़ताल के सीधे घर में घुसने से गांववासियों और क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश है।
गौरव पटवाल ने कोरोना काल में गांव में स्वरोजगार भी स्थापित किया था। उन्होंने मशरूम, पोल्ट्री फार्म आदि लघु उद्यमी के कार्य किए, उन्होंने ब्लॉक में बेरोजगार युवकों को कई बार प्रशिक्षण भी दिया है। इस घटना से वे बहुत आहत हुए हैं। उन्होंने तत्काल सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक वीडियो जारी किया और जिलाधिकारी को मेल कर आबकारी विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
#follower #highlight #BreakingNews #UttarakhandNews Bironkhal - Pauri Garhwal कल्जीखाल विकासखंड पौड़ी गढ़वाल Jagdamba Dangwal Rohit Dhyani जागो उत्तराखंड Keshwanand Arya