मथुरा: देशभक्ति का जनसैलाब 300 मीटर लंबे तिरंगे के साथ निकली भव्य यात्रा, मंत्री से लेकर विधायक तक यात्रा में हुए शामिल
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पूरे देश में देशभक्ति का माहौल है। इसी कड़ी में कान्हा की नगरी मथुरा में भारतीय जनता पार्टी महानगर की ओर से भव्य 'तिरंगा यात्रा' निकाली गई। इस यात्रा की सबसे खास बात रही 300 मीटर से भी अधिक लंबा तिरंगा लोगों में आकर्षण का केंद्र रहा पूरे रास्ते भारत माता की जय", "वंदे मातरम्" और "जय हिंद" के गगनभेदी नारों से शहर गूंज उठा