बुढ़ाना: बुढाना पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 3230रु, सट्टा पर्चा,पेन और मोबाइल किया बरामद
बुढाना पुलिस द्वारा अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के अंतर्गत सट्टे की खाईबाडी करने वाले दो अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के पास से 3230 रू, सट्टा पर्चा, एक पैन व एक मोबाईल फोन बरामद किया है। बुढाना पुलिस ने अभियुक्तो को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्य वाही प्रारंभ की है।