कोटा शहर पुलिस ने वाहन चोरी और ठगी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹5,000 के वांछित इनामी आरोपी बल्लू उर्फ बलराम उर्फ सलीम उर्फ चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को 6 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर जेल के सामने से एक्टिवा स्कूटी सहित पकड़ा गया। पुलिस जांच में एक्टिवा भोपाल, मध्यप्रदेश से चोरी की होना सामने आया। पूछताछ में आरोपी से भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र के प्रकरण में चोरी की गई मोटरसाइकिल RJ 20 BP 1761 और मोबाइल भी बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी शातिर ठगी की वारदातों को अंजाम देकर लगातार स्थान और वाहन बदलता रहता था। मामले में पुलिस द्वारा आरोपी से अन्य वारदातों को लेकर भी गहनता से पूछताछ की जा रही है।
Ladpura, Kota | Sep 10, 2026