किशनगंज: भंवरगढ़ PHC की बदहाल व्यवस्था के विरोध में ग्रामीणों ने किया धरना, 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं शुरू करने की मांग
भंवरगढ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) की लचर व्यवस्थाओं से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को अस्पताल के बाहर धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि अस्पताल का स्टाफ अक्सर एक-एक घंटे देरी से पहुंचता है, जिससे मरीजों को उपचार के लिए इंतजार करना पड़ता है। समय पर डॉक्टर नहीं मिलने, दवाइयों की कमी और आपातकालीन सेवाएं प्रभावित होने से लोगों में आक्रोश है।