दारू: दारू के पूरणाडीहा में हाथी की धमक से ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट
दारू के पूरणाडीहा में इकलौते हाथी की धमक, ग्रामीणों में दहशत; वन विभाग ने जारी किया अलर्ट। दारू प्रखंड के पूरणाडीहा और आसपास के इलाकों में एक जंगली हाथी ने डेरा डाल रखा है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बीते रात हाथी की पूरणाडीहा क्षेत्र में मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग ने हाई अलर्ट जारी किया है और लोगों से बेहद सतर्क रहने की अपील की है।