पीसांगन: पीसांगन में स्वच्छ भारत और हरित भारत अभियान के तहत जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं
कालेसरा राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान की ‘लाड़ो’ परियोजना के अंतर्गत जेठाना सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ भारत, हरित भारत अभियान के तहत विविध गतिविधियां आयोजित की गईं। बालिकाओं और ग्रामीणों ने मिलकर सड़क, स्कूल परिसर और आंगनबाड़ी केंद्रों की सफाई कर कचरे का उचित निस्तारण किया।