राधानगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग मामलों के दो वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों वारंटी को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस संदर्भ में थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने बुधवार को अपराह्न करीब 4 बजे जानकारी दी।