पटना ग्रामीण: पटना में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लालू प्रसाद यादव को बताया बिहार का इकलौता विलेन
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार दोपहर 12:26 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मौके पर सम्राट चौधरी ने 1990 से लेकर 2005 तक लालू प्रसाद यादव के शासनकाल को लेकर कहा कि 2005 के बाद किसी ने भी पलायन नहीं किया। इसके अलावा सम्राट चौधरी ने लालू प्रसाद यादव को बिहार का इकलौता विलेन भी बताया है।