पटना ग्रामीण: पटना: बेऊर थाना क्षेत्र में मद्य निषेध विभाग ने एक गोदाम से 1107 लीटर विदेशी शराब बरामद की
शनिवार की रात्रि करीब 10 बजे पटना में मद्य निषेध विभाग की टीम ने पटना के बेऊर थाना क्षेत्र में एक पाइप गोदाम में बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर कुल 3588 बोतल में बंद विभिन्न ब्रांडो के 1107 लीटर विदेशी शराब बरामद की है,जिसकी अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये से अधिक है। लेकिन मौके से किसी भी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हुई।