पटना ग्रामीण: बोरिंग रोड: अवैध निर्माण से मशहूर मिठाई दुकान की इमारत में दरार, बचाव कार्य जारी
पटना के बोरिंग रोड में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब शहर की सबसे बड़ी और मशहूर मिठाई दुकान की बहुमंजिला बिल्डिंग में दरारें आ गईं। घटना रविवार की सुबह 7 बजे की बताई जा रही है जब स्थानीय लोगों ने देखा कि मिठाई दुकान की बिल्डिंग अचानक एक ओर झुकने लगी है और उसकी दीवारों में दरारें पड़ चुकी हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।