नरवल: महाराजपुर में पुलिस ने चेकिंग के दौरान मवेशियों से लदे दो वाहन पकड़े,चार हुए गिरफ्तार
महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने मवेशियों से लदे दो वाहन पकड़े है। चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है । महाराजपुर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने जानकारी दी की ,सघन चेकिंग के दौरान एक पिकअप, एक लोडर और चार लोग जिनके नाम रज्जन,इमरान,राजवीर व जीशान को गिरफ्तार किया गया है। पशु क्रूरता के अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।