नरवल: नरवल थाना क्षेत्र में अनियंत्रित लोडर की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाइयों की हुई मौत
नरवल थाना क्षेत्र के अंतर्गत भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की जान चली गई। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल हो गया। नरवल थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि, तेज रफ्तार अनियंत्रित लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे एक कि मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।