संडीला: बेनिगंज में जमीनी रंजिश के चलते गोलीकांड, किसान को मारी गोली, ट्रॉमा सेंटर किया गया रेफर
Sandila, Hardoi | Jun 22, 2026 हरदोई की बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में रविवार शाम जमीन के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। धरौली गांव के पास बाइक से जा रहे 55 वर्षीय किसान बलविंदर सिंह पुत्र लखबीर सिंह को घात लगाकर गोली मार दी गई। गोली उनके सीने में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।