बटियागढ़: सगौनी गांव में किसान को सांप ने डंसा, इलाज के लिए लाया गया बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र
बटियागढ़ थाना क्षेत्र के सगौनी गांव में एक किसान को सांप ने काट लिया,जिसे परिजन इलाज के लिए बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र लेकर पँहुचे,बताया जा रहा महेश आदिवासी खेत मे कृषि कार्य कर रहे थे तभी अचानक सांप ने काट लिया घटना के बाद परिजन अस्पताल लेकर पँहुचे,बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी डॉक्टर ने इलाज किया,किसान की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई गई है।