बटियागढ़: दलपतपुरा गांव में जमीनी विवाद में किशोर ने पिया कीटनाशक,सिविल अस्पताल हटा में उपचार जारी
बटियागढ़ ब्लाक के दलपतपुरा गांव में जमीनी विवाद ने एक किशोर ने कीटनाशक दवा का सेवन कर आत्महत्या की कोशिश की,प्राप्त जानकारी के अनुसार भानू सिंह राजगोंड पिता भगुनता राजगोंड उम्र 17 वर्ष निवासी दलपतपुरा तहसील बटियागढ़ को परिजन इलाज के लिए सिविल अस्पताल हटा लेकर पँहुचे जंहा उसका उपचार जारी है, परिजनों ने गांव के ही व्यक्ति पर जमीनी विवाद के आरोप लगाए हैं