बटियागढ़: बटियागढ़ की जुड़ी नदी में डूबा ट्रेक्टर,चालक सकुशल,वाहन धोते समय हुआ हादसा
बटियागढ़ की जुड़ी नदी में शुक्रवार दोपहर एक ट्रैक्टर पानी मे डूब गया गनीमत रही घटना में चालक सकुशल है, दरअसल बेलखेड़ी निवासी राहुल देवलिया अपना स्वराज ट्रेक्टर लेकर जुड़ी नदी में धोने के लिए पँहुचे जो यंहा गहराई से अंजान नहीं थे और ट्रेक्टर नदी की गहराई में डूब गया,गौरतलब है कि पिछले दिनों ही जुड़ी नदी का गहराई कार्य जनसहयोग से किया गया था