चंडी: चंडी डीह से एक साल में दो युवक लापता, राजू की तलाश अधूरी; रोहित के शव की डीएनए जांच
Chandi, Nalanda | Aug 19, 2026 चंडी डीह गांव में दो युवकों की गुमशुदगी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। छह अगस्त 2025 को लापता हुआ राजू कुमार एक साल बाद भी नहीं मिला है। वहीं, 13 अगस्त को गायब हुए 20 वर्षीय रोहित कुमार के मामले में 16 अगस्त को घर से करीब 200 मीटर दूर मुहाने नदी किनारे झाड़ी से एक डीकंपोज शव बरामद हुआ। रोहित के परिजन शव को अपने बेटे का बता रहे हैं, लेकिन पुलिस ने अभी इसकी पुष