गोवर्धन: श्रद्धालु का टेम्पो में छूटा लाइसेंसी पिस्टल और दस्तावेजों से भरा बैग, गोवर्धन पुलिस ने 24 घंटे में खोजकर लौटाया
गोवर्धन में गिरिराज महाराज की परिक्रमा करने आए एक श्रद्धालु का बैग टेम्पो में छूट जाने के बाद गोवर्धन थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे शत-प्रतिशत सामान के साथ बरामद कर लिया है। बैग में लाइसेंसी पिस्टल, जरूरी कागजात, कैश और कार्ड्स मौजूद थे। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की श्रद्धालु और स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की है।