सेवा संकल्प अभियान के तहत पीएम श्री स्कूल सारंगढ़ में शिक्षा से वंचित एवं पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने बच्चों एवं अभिभावकों से संवाद कर उन्हें पढ़ाई जारी रखने और अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बच्चों को पुस्तक-पेन वितरित किए गए तथा शिक्षा से जोड़ने में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 8 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे, ज्योति पटेल, एसडीएम उमेश कुमार साहू सहित जनप्रतिनिधि एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #Education #SarangarhBilaigarh