मुजफ्फरपुर पहुंचे BSAP के ADG नैयर हसनैन खान, BMP-06 की समीक्षा बैठक में दिए कई अहम निर्दश।
मुजफ्फरपुर के मालीघाट स्थित BMP-06 (BSAP-6) परिसर में सोमवार को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) के ADG नैयर हसनैन खान पहुंचे। इस दौरान उन्होंने डीआईजी और कमांडेंट के साथ समीक्षा बैठक कर वाहिनी की कार्ययोजना, गतिविधियों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी ली। बैठक के बाद ADG ने परिसर का स्थल निरीक्षण किया और जवानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।
उन्होंने बेसिक कोर्स कर रहे जवानों और महिला कर्मियों के साथ संवाद कर उनकी समस्याएं, सुझाव और प्रशिक्षण से जुड़ी जरूरतों की जानकारी ली। ADG ने कहा कि BSAP-6 को बेहतर बेसिक प्रशिक्षण इकाई के रूप में विकसित करने की दिशा में काम किया जा रहा है। इसके लिए आने वाले समय में इंफ्रास्ट्रक्चर और जवानों की मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
ADG ने बताया कि BSAP की क्षमता बढ़ाने के लिए दो नई बटालियन के गठन का प्रस्ताव राज्य सरकार के पास विचाराधीन है। साथ ही जवानों को रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की तर्ज पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि आंतरिक सुरक्षा की चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
वहीं करीब 40 महिला जवानों को NSG में कमांडो कोर्स के लिए भेजा गया है। प्रशिक्षण के बाद बिहार में मजबूत महिला कमांडो विंग विकसित करने की दिशा में काम किया जाएगा।
#MuzaffarpurNews #BSAP #NairHasnainKhan #BiharPolice #TirhutNow