मुरैना नगर: गणेशपुरा नंबर-2 स्कूल में ₹200 को लेकर हंगामा, गेस्ट टीचर ने कमरे में बंद करने का आरोप लगाया, मामला थाने पहुंचा
मुरैना शहर के गणेशपुरा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 में आज शनिवार शाम गेस्ट वेरिफिकेशन के दौरान विवाद हो गया। अतिथि शिक्षक दुर्गेश प्रजापति ने वेरिफिकेशन के नाम पर ₹200 मांगने और कमरे में बंद करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली थाने ले गई, जहां मामले की अभी तक जांच जारी है।